मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0 कार्यक्रम का प्रशिक्षण शुरू
पलामू, अगस्त 17 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में 24 अगस्त से शुरू होने वाले, मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण 2.0, कार्यक्रम के मूल्यांकनकर्ताओं का प्रशिक्षण मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) में शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का एवं मास्टर ट्रेनर नंद किशोर कुमार, पूजा सिन्हा, नीरज कुमार पांडेय, लालकृष्ण भारद्वाज एवं अविनाश रंजन ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के 2,478 विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों ने मूल्यांकनकर्ताओं को मूल्यांकन की प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.