गोड्डा, अगस्त 8 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत के तहत नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत रांची में आयोजित राज्यस्तरीय समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के लिए गोड्डा से चयनित नृत्य कला दल के रूप में स्थानीय पीएंडडी डांस एकेडमी के कलाकारों का जत्था दल नायक प्रेमचंद महतो के नेतृत्व में गुरुवार की रात गंतव्य के लिए रवाना हुआ। जिला खेलकूद एवं कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, माई युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी सौरभ जैन एवं जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने दल के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें- रांची छात्र आंदोलन को कोडरमा के लोगों ने भी किया समर्थन यह भी पढ़ें- युवाओं ने प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का सं...