पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। देश के अमर शहीदों की स्मृति को नमन करते हुए मेरा युवा भारत की ओर से शहीदी दिवस पर श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना तथा मेरा युवा - मेरा भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों ईटगांव, महोलिया, भैंसहा ग्वालपुर, बरखेड़ा एवं बिलसंडा के युवा क्लबों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा निस्तारण एवं स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...