मेरा युवा भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर
कन्नौज, जुलाई 3 -- कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित संयुक्त बैठक में ''मेरा युवा भारत'' सघन पंजीकरण अभियान का पोस्टर विमोचित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिकाधिक युवाओं का पंजीकरण कर उन्हें राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल किया जाए। बैठक में जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी ने एमवाई भारत पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व, इंटर्नशिप, हैकाथॉन और अन्य योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभाग को लक्ष्य तय कर समयबद्ध ढंग से अभियान चलाने और नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दूसरे सत्र में उन्होंने पर्यावरणीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए दाईपुर, सकरी खुर्द और गद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.