फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रभु यीशु जी उठा, मेरा यीशु जी उठा के गीतों के साथ बड़े ही उल्लास के साथ ईस्टर पर्व मनाया गया। प्रभु यीशु के फिर से जी उठने की खुशी में मसीह समाज ने सुबह तड़के विजय जुलूस निकाला और चर्च पहुंचकर क्रूस पर कैंडल लगाकर प्रार्थना की। साथ ही आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई।ईस्टर के पावन पर्व पर मसीही समाज के लोग सुबह चार बजे नेकपुर स्थित प्राइमरी स्कूल के निकट एकत्र हुए। हाथों में जलती कैंडल और चेहरे पर प्रभु यीशु के फिर से जी उठने की आशा और आनंद की चमक दिखाई दी। विजय जुलूस मसीही भजनों और स्तुतिगान के साथ शुरू हुआ जो नेकपुर प्राइमरी स्कूल से होकर आवास विकास, वन विभाग मार्ग से गुजरते हुए बढ़पुर चर्च परिसर में आकर संपन्न हुआ। चर्च पहुंचकर क्रूस के पास कैंडल जलाकर प्रार्थना की और प्रभु के जीवित होने ...