मेरा मॉडल लागू कर रहा केंद्र; मोदी सरकार के किस फैसले का क्रेडिट ले रहे दिग्विजय सिंह, बोले- देर आए दुरुस्त आए
भोपाल, मई 14 -- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर अपनी सरकार के फैसले को अपनाने का जिक्र किया और बताया कि मोदी सरकार उनके मुख्यमंत्री काल के 'पालक-शिक्षक संघ' (PTA) मॉडल को देश के 15 लाख सरकारी स्कूलों में लागू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने साल 1993 से 2003 के बीच मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने के दौरान लिया था। खास बात यह है कि इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद भी दिया। इस दौरान उन्होंने पूरे देश में लाखों सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले पर भी आपत्ति जताई। इस बारे में 'एक्स' पर शेयर की अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरे मुख्यमंत्री काल का पालक शिक्षक संघ (PTA) का मॉडल जिसे अब केंद्र सरकार 15 लाख सरकारी स्कूलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.