मेरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस युवा कनेक्ट कार्यक्रम की तैयारियां पूरी
किशनगंज, अगस्त 26 -- किशनगंज। संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार मारवाड़ी कॉलेज में में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को मेरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस - युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिला स्तर पर युवाओं के साथ संवाद सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कॉलेज प्रशासन और राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। कॉलेज में लाइव-फीड कनेक्टिविटी, बड़े स्क्रीन और उच्च गुणवत्ता वाले ऑडियो-विजुअल उपकरण स्थापित किए गए हैं ताकि छात्र बिना किसी बाधा के प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकें। यह भी पढ़ें- आज खे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.