बरेली, मार्च 24 -- माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से सोमवार को शहीदी दिवस पर पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के प्रति जागरूक किया। पदयात्रा केसीएमटी महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स समेत अन्य ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने तिरंगा झंडा, पोस्टर आदि से लोगों को जागरूक किया। इसके बाद श्रमदान किया। इस दौरान माय भारत की उपनिदेशक पुष्पा सिंह, महाविद्यालय निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, डॉ. सविता सक्सेना, रचना, डॉ. कल्पना कटियार, डॉ. शिव स्वरूप शर्मा, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.