साहिबगंज, अप्रैल 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि। माय युवा भारत झारखंड की ओर से मेरा भारत बजट क्वेस्ट 2026 में तीनपहाड़ के बभनगामा निवासी मुरली मॉडल डिग्री कॉलेज के सेमेस्टर 2 की छात्रा प्रतिभा रक्षित का चयन किया गया है। रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्था में 12 व 13 अप्रैल को यह कार्यक्रम होगा। 13 अप्रैल को शाम 4 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के चयनित युवाओं के साथ विकसित भारत 2047 को लेकर संवाद करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह सहित शिक्षकगण ,कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभा रक्षित का इस कार्यक्रम में चयनित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। फोटो 13, प्रतिभा रक्षित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...