मेरा भारत, विकसित भारत 2047 विषय पर बनवाया गया पोस्टर
पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेरा भारत, विकसित भारत 2047 विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता को मंच प्रदान करना और रंगों के माध्यम से वर्ष 2047 के आधुनिक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को अभिव्यक्त करने का अवसर देना था। आयोजन में कक्षा छठवीं से 12वीं तक के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। संस्थान के चेयरमैन सह पांकी विधायक डॉ. एसबीपी मेहता ने कहा कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब आज की युवा पीढ़ी ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.