जहानाबाद, मार्च 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जनहित कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को महादलित टोला, अदरखी बीघा में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह श्रमदान कार्यक्रम ज्योत्सना एवं मंडल के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वच्छता, सफाई एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम को वीर शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को समर्पित किया गया। इस वर्ष शहीद दिवस की थीम मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी रखी गई है, जिसके तहत युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने बताया कि शहीद दिवस के उपलक...