नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- एक्टर और कॉमेडियन असी असगर ने कई कॉमेडी शोज में काम किया है। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में उनके दादी के किरदार को काफी पसंद किया गया है। अब काफी समय से अली इस किरदार में नजर नहीं आए हैं। इसके पीछे की अली ने वजह बता दी है जो कि काफी इमोशनल है। उन्होंने बताया कि स्कूल में उनके बच्चों को परेशान किया जाता था। अली ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कहा, 'दीवार में छोटे बच्चन साब के हाथ में लिखा था मेरा बाप चोर है। मेरे बेटे के हाथ में ना लिखा हो, मेरा बाप औरत है।'हमेशा एक ही किरदार मिलता करने को अली ने कहा, सुनने वालों को ये लगेगा कि ये पागल हैं...क्यों छोड़ दिया? पर उस वक्त मुझे हो भी यही रहा था कि शनिवार, रविवार कॉमेडी सर्कस करते थे तो उसमें 2-2 एक्ट होता था। दोनों एक्ट में मैं फीमेल। संडे भी फीमेल तो क्या कि व...