मेरा बदला पूरा हुआ, ससुर की हत्या के बाद दामाद ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, बताई हत्या की वजह
लखीमपुर, मई 22 -- Lakhimpur kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक दामाद ने अपने ससुर की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद दामाद ने एक वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में वह कह रहा है कि यह उसका बदला था, जो पूरा हो गया है। उसने होशो हवाश में हत्या की है। उधर पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुटी हुई है। खीरी टाउन कस्बे के मोहल्ला अरनीखाना निवासी कमल की शादी हानिया टोला निवासी गणेश (52) की बेटी खुशबू के साथ हुई थी। कमल ससुर गणेश से रंजिश मानता था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात को कमल के साढ़ू के घर अरनीखाना में एक पारिवारिक कार्यक्रम था। रात करीब 11 बजे कमल शराब पीकर कार्यक्रम में पहुंचा। ससुरालियों से उसका विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो उसने लाठी से पीटकर ससुर गणेश की हत्या कर दी। सरेआम हुई वारदात से लोगों में हड़कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.