रायबरेली, अप्रैल 16 -- UP News: यूपी के सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल रायबरेली के एसपी पर भड़क गईं। एक किसान की मौत के मामले में जब उन्होंने फोन पर नाराजगी जताई, तो एसपी ने बीच में ही कॉल काट दिया। इस पर उन्होंने दोबारा फोन कर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि वह खुद ऑफिस पहुंचेंगी। एसपी से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक पल्लवी पटेल बुधवार को रायरबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव पहुंचीं। जहां उन्होंने मृतक किसान सुरेश पटेल के परिजनों से मुलाकात की। पिछले महीने फर्जी लोन के दबाव में मौत हो गई थी। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उनके सख्त लहजे में एसपी से ये भी कहा कि अगर इस मामल...