मेरा पहली नजर का प्यार नहीं, नफरत था; रिलेशनशिप पर बोलीं कंगना रनौत- उसमें सौ कमियां भी हों.
नई दिल्ली, जून 9 -- कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हैं। इस दौरान वह फिल्मों के अलावा जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात कर रही हैं। रीसेंटली उन्होंने प्यार, रिलेशनशिप और शादी पर बात की। कंगना ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह का प्यार दिखाया जाता है, लोगों को उससे दूर रहना चाहिए।दूसरों से ना करें तुलना कंगना फीवर एफएम में बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'एक चीज मैं बहुत शिद्दत से महसूस करती हूं कि लोगों को प्यार के सोशल मीडिया वर्जन से दूर रहना चाहिए, जहां घुटनों पर बैठकर प्रपोज करना, रिंग, वैकेशन वगैरह होता है। आज रिश्तों में दिक्कत आती है क्योंकि लोग जो लगातार ऑनलाइन देखते हैं उससे अपनी जिंदगी की तुलना करने लगते हैं कि मेरी जिंदगी ऐसी क्यों नहीं है?'पहली नजर का प्यार नहीं, नफरत कंगना ने पहली नजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.