नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास किराये वाला अपना घर दिखाए जाने से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। दास ने सोशल मीडिया कमेंटेटर अभिजीत अय्यर मित्रा, पैम्फलेट, लॉ बीट जैसे कुछ न्यूज प्लैटफॉर्म और सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ याचिका दायर करते हुए शिकायत की है कि उनके आवासीय पते और व्यक्तिगत जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया गया। निजता के उल्लंघन के लिए दास ने 2.01 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है। सौरभ दास ने अदालत से मांग की है कि मित्रा और अन्य को आगे उनके आवासीय पते को सार्वजनिक करने से रोका जाए और पहले अपलोड किए जा चुके ऐसे सभी वीडियो को हटाया जाए। उन्होंने अदालत से यह निर्देश देने की मांग भी की है कि एक्स और गूगल को ऐसे सभी सामग्री को हटाने को कहा जाए जिनमें...