वॉशिंगटन, मार्च 17 -- ईरान से जारी जंग के बीच अमेरिका से बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी केंद्र के निदेशक जो केंट ने इस जंग के खिलाफ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कहा कि उनका दिल इस बात की गवाही नहीं देता कि वह ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध का समर्थन करें। केंट ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान से ''हमारे देश को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था, और यह स्पष्ट है कि हमने इस युद्ध की शुरुआत इजराइल तथा उसकी शक्तिशाली अमेरिकी लॉबी के दबाव के कारण की।'' पिछले साल जुलाई में ही 44 के मुकाबले 52 मतों से केंट को उनके पद पर नियुक्त किया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लिखी चिट्ठी में केंट ने कहा कि वे "अच्छे विवेक" के साथ इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा, "ईरान हमारे देश के लिए कोई तात्कालिक खतरा नहीं था।"...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.