रांची, अगस्त 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा की राष्ट्रीय कमेटी में मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ प्रदीप वर्मा पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि डॉ वर्मा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कर्मवीर सिंह ने कहा कि इनके कुशल नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, प्रदीप वर्मा बोले, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है, वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह दायित्व झारखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह और मेहनत का सम्मान है। उनका फोकस संगठन विस्तार और इसकी मजबूती पर रहेगा। इसके लिए वे पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा से ...