मेरा घर गिर गया, परिवार बिखर गया... मुझे माफ कर दो; एनकाउंटर के बाद गिड़गिड़ाया 50 हजार का इनामी शकील
कौशांबी, सितम्बर 5 -- UP News: यूपी के कौशांबी के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में वांछित आरोपी शकील को शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। वह फैक्टरी मालिक का भाई है। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, लिखापढ़ी और पूछताछ के बाद शनिवार को चालान किया जाएगा। मुठभेड़ के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शकील माफी मांगते हुए कह रहा है कि उसका घर गिर गया, परिवार बिखर गया है। पटाखा फैक्टरी विस्फोट के बाद से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य आरोपी नौशाद के भाई शकील पर 25 हजार का इनाम घोषित था। गुरुवार की देर रात आईजी ने इसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया था। शुक्रवार को स्थानीय प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.