गंगापार, दिसम्बर 18 -- सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, वात्सल्य कैंपस, गौहनिया में गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय बीकर द्वारा मेरा गांव-मेरा विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मीना मंच के बच्चों द्वारा नाटक का मंचन किया गया। अध्यापकों एवं बच्चों के द्वारा मैजिक सो ,गेंद पास जैसे रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय एवं समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। प्रधानाचार्य प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि मेरा गांव-मेरा विद्यालय जैसे कार्यक्रम बच्चों में सामा...