गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए 'मेरा गांव, मेरी धरोहर' अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पहल के तहत जिले के 1799 राजस्व गांवों में चिन्हित पौराणिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों में से अब तक 328 स्थानों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि शेष स्थलों का विवरण भी जल्द अपलोड कर अभियान को पूर्ण किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत गांवों के मंदिर, प्राचीन स्थल,लोक परंपराएं, लोकगीत, कथाएं और पारंपरिक शिल्प को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संरक्षित किया जा रहा है। इससे न केवल सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित होगी, बल्कि जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी। ब्लॉकवार फीडिंग का आंकड़ा : जिले में फीडिंग कार्य की प्रगति पर नजर डालें तो मुजेहना ब्लॉक सबसे आगे है, जहां 79 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.