पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में चल रहे बृज होली महोत्सव के तीसरे दिन श्री राधारमण मंदिर में दिव्य होली उत्सव मनाया गया। श्री राधा रमण जी की श्रृंगार आरती के पश्चात संकीर्तन का प्रारंभ हुआ। बृज की प्रसिद्ध लड्डू मार होली एवं फूलों की होली ने सभी भक्तों का मन मोह लिया। एक दूसरे पर पुष्प वर्षा एवं नृत्य करके एक दूसरे को गुलाल लगाया गया। ऐसा लगा तराई में न होकर लोग श्रीधाम वृंदावन के राधारमण के मंदिर में बैठे हो। रसिया को नार बनाओ री रसिया को मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में तोहे सूजी कहा अलमस्त गुजरिया होली खेलन को आई रे रंग में रंग दई बाह पकड़ लई लाजन मर गई होली में आदि सुंदर होली गीतों के साथ मंडल के सदस्यों ने समा बांध दिया। संकीर्तन से पूर्व मंडल के वरिष्ठ नीरज रस्तोगी डॉ. एस के अग्रवाल, विश्...