शामली, सितम्बर 7 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही धमकी भरी वीडियो से उक्त गीत भरी कोर्ट में गोली मारेंगे लिखने वाले गीतकार राहुल पुट्ठी और उनका परिवार गहरे सदमे में है। गीतकार राहुल पुट्ठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल अपने और परिवार को लेकर चिंता जताते हुए कह रहे हैं कि पिछले करीब दस दिनों से यूपी और हरियाणा में जिस तरह की बातें चल रही हैं, उससे वह और उनका परिवार काफी दुखी हैं।

राज्य के हालात उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट और खबरों में सामने आ रही हत्या की धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन सबको देखकर वह डिप्रेशन में हैं। राहुल वीडियो में कहते हैं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट और खबरों में यह देखने को मिल रहा है कि 'दो मर्डर और होंगे'। इन बातों को देखकर वह मानसिक रूप से प...