नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उनके संसदीय कामकाज की क्षमता पर सवाल उठाने वाले पार्टी के नेताओं को करारा जवाब दिया है। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि वह संसद में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने से कतराते हैं और 'सॉफ्ट PR' में लगे रहते हैं। पार्टी की बड़ी नेता आतिशी ने तो राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने की संभावना तक जता दी है।आवाज उठाई, कीमत चुकाई पार्टी में किनारे कर दिए गए सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर 'Voice Raised Price Paid' (आवाज उठाई, कीमत चुकाई) नाम से एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो उन क्लिप्स का एक संकलन है जिनमें वह संसद में अलग-अलग मुद्दे उठाते हुए दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया है, जिन्होंने उनके संसदीय कामकाज पर सवाल उठाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.