उन्नाव, मार्च 14 -- उन्नाव। एक लड़की के तीन सहारे होते हैं...मां-बाप, पति और बच्चा। मेरे पास अब कोई नहीं बचा। सिसकियों और नम आंखों के साथ मोबाइल के कैमरे में कैद ये शब्द एक महिला के आखिरी शब्द बन गए। पति की मौत का गम और अकेलेपन का सन्नाटा इस कदर भारी पड़ा कि महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सदर कोतवारी के प्रियदर्शिनीनगर मोहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय एकता की शादी अचलगंज के बेथर निवासी आलोक उर्फ बबलू के साथ हुई थी। एकता अपने मायके के घर में पति के साथ रहती थी। नियति को कुछ और ही मंजूर था, बीते दो मार्च को दिल का दौरा पड़ने से आलोक की मौत हो गई। शुक्रवार को पति का तेरहवीं संस्कार संपन्न हुआ, लेकिन अपनों की भीड़ छंटते ही एकता के भीतर का एकाकीपन और गहरा गया। शनिवार सुबह एकता ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक वीडियो बनाया और उसे अपने व्हाट्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.