गढ़वा, जून 8 -- मेराल। थाना मुख्यालय के पुरवारा टोला निवासी संतोष महतो का 17 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार पिछले तीन जून से लापता है। किशोर की मां ललिता देवी उक्त बाबत थाना में लिखित जानकारी दी है। साथ ही बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि बेटे की खोजबीन अपने स्तर पर की गई पर कहीं पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...