गढ़वा, अप्रैल 26 -- गढ़वा। मेराल थाना अंतर्गत लखेया मोड़ के समीप आफ्टर स्कूल का उद्घाटन किया गया। उसका उद्घाटन झामुमो नेता सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष चंदन पासवान, मिथिलेश पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर चंदन ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। एक शिक्षित व्यक्ति अपने परिवार, समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने आगे कहा कि यह संस्था विशेष रूप से गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को समर्पित है। मिथिलेश ने कहा कि कल्याण समिति के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य किया जा रहा है, जिससे हमारा समाज अधिक शिक्षित बन सके। उक्त अवसर पर मुखिया सोनम पासवान, रितेश पासवान, धर्मेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग और छोटे बच्चे उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.