गढ़वा, फरवरी 25 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत बाना गांव के पास पेड़ कटाई करने के दौरान मशीन से अंगूठा कटने से घायल व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी मोहम्मद यामीन का पुत्र शमी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में शमी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से आकर यहां हरसैन का पेड़ खरीद कर उसे मशीन से काटकर ईंट भठ्ठा के लिए उत्तर प्रदेश ले जाता है। पेड़ काटने के दौरान ही मशीन छटककर उसके पैर में गिर गया। लग गया इस पैर की अंगूठा कटने से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.