गढ़वा, जनवरी 29 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के टरहे पंचायत भवन खेल के मैदान में चल रहे आजाद हिंद क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बरडीहा बनाम मेराल के बीच खेला गया। खेल का आयोजन टरहे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह के सौजन्य से किया गया था। मेराल की टीम ने रोचक प्रदर्शन दिखाते हुए बरडीहा की टीम को 3 गोल से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विजेता और उप-विजेता टीम को नकद और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते हुए लोगों को आकर्षित करना ही खेल का अच्छा प्रदर्शन माना जाता है। खेल से शारीरिक, आर्थिक और मानसिक विकास होता है। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर पाठक, उप प्रमुख प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.