मेराल थाने को पब्लिक फ्रेंडली थाना बनाने का हो रहा है प्रयास: डीआईजी
गढ़वा, जून 30 -- मेराल, प्रतिनिधि। डीआईजी किशोर कौशल ने मंगलवार को थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने से पहले उन्हें थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद डीआईजी ने परेड का निरीक्षण किया। परेड का संचालन थाना प्रभारी विष्णु कांत ने किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सभी प्रकार की पंजियों और संचिकाओं का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेराल थाने को पब्लिक फ्रेंडली थाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। थाना के निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि सभी तरह की पंजियों और संचिकाओं का निरीक्षण किया गया। अपराध की घटनाओं से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान थाना प्रभारी सहित सभी पदाधिकारियों को आपराधिक घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.