लातेहार, अप्रैल 13 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ से छत्तीसगढ़ जाने वाली सड़क पर मेराम में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया बैरिकेड अब जर्जर हो चुका है। बैरिकेडिंग पूरी तरह टूट कर झूल रहा है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने यहां बैरिकेडिंग की थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह अब खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत या नया बैरिकेडिंग नहीं लगाई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मरम्मत कराने और सुरक्षा ...