लातेहार, अप्रैल 13 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड के मेराम में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की सोमवार को बदहाल स्थिति देखने को मिली। केंद्र पर बच्चे नदारद थे, जबकि किचन में कीचड़ जमा था। बच्चों के खेलने के सामान भी गायब मिले। वहीं सेंटर पर लगे पानी टंकी के ऊपर लगाया गया सोलर प्लेट भी गायब था। इस संबंध में पूछे जाने पर सेविका स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी। इस मामले पर महिला पर्यवेक्षिका गोमती कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...