वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। नई सड़क स्थित होटल मेराज (एचएम इंटरनेशनल) में 12 दिन पहले हुए अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन ने उसे बंद करा दिया है। इसके साथ ही उससे सटे फरहान होटल को भी सील कर दिया गया है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मानक का पालन नहीं करने पर दोनों होटलों के लाइसेंस भी रद्द कर पुलिस संरक्षण में सौंप दिया है। गौरतलब है 12-13 अप्रैल की रात एचएम इंटरनेशनल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया था। हादसे में दो बच्चों समेत 11 लोग झुलस गए थे। होटल से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इसमें दो विदेशी भी थे। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। प्रकरण पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। डीएम ने दोनों होटलों के लाइसेंस के साथ ही मानकों की जांच कराई। इसमें एडीएम...