चक्रधरपुर, अप्रैल 13 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के जामीद पंचायत के मेरमेरा गांव में चल रहे सोलह प्रहर हरि संकीर्तन का रविवार को समापन हो गया। हरि नाम जाप के लिए सुभाष चन्द्र महतो महिला कीर्तन मंडली, श्यामलि दास झालदा, बबलु मन्ना कानिमहुलि, निमाय महतो पुरुलिया, आकुल दण्डोपाध्याय-गोपीबल्लभपुर, हाराधन गोस्वामी पुरूलिया, अर्जुन महतो खड़कपुर की संकीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया था। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु का नाम जाप किया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। संकीर्तन को सफल बनाने में पंचानन प्रधान, संतोष प्रधान, पंकज प्रधान, सिद्धेश्वर प्रधान, मधु हरि प्रधान, दिनेश चंद्र प्रधान, रामजन प्रधान आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर समाजसेवी सदानंद होता, दुश्मनतो प्रधान, प्राचीन नायक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.