मेरठ, मई 11 -- मेरठ प्रीमियर लीग 2026 का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ स्पोर्टिंग ने अपने पूल में 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लीग का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्पार्टन फुटबॉल क्लब 15 अंकों के साथ उपविजेता रहा। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी ने अजैक्स फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। मेरठ यूथ की ओर से पहला गोल छोटे और दूसरा गोल आयुष ने दागा। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता मेरठ स्पोर्टिंग को 51 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता स्पार्टन फुटबॉल क्लब को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तीसरे स्थान की ट्रॉफी मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी को दी गई। समारोह में विभिन्न खिलाड़ियों और टीमों...