मेरठ, मई 8 -- मेरठ प्रीमियर लीग में शुक्रवार को अजैक्स फुटबॉल क्लब और मेरठ स्पोर्टिंग के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज आक्रमण किए, लेकिन मेरठ स्पोर्टिंग ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा। मेरठ स्पोर्टिंग ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 8-2 से अपने नाम किया। टीम की ओर से आशु ने शानदार खेल दिखाते हुए 4 गोल दागे, जबकि ललित वर्मा ने 2 गोल किए। हर्षित और हर्ष ने 1-1 गोल कर टीम की जीत को और मजबूत बनाया। वहीं अजैक्स फुटबॉल क्लब की ओर से हर्ष और क्लेटस ने 1-1 गोल किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रुद्राक्ष चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि शैलेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे मेरठ स्पोर्टिंग और आईआ...