हापुड़, सितम्बर 11 -- शुक्रवार मेरठ-सहारनपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी एमएलसी चुनाव को लेकरविधानसभा क्षेत्र में डॉ विकास अग्रवाल नें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संचालकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क एवं संवाद किया। गढ़ स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कॉलेजों के संचालकों एवं पार्टी के साथियों के साथ बैठक कर पात्र स्नातक मतदाताओं के अधिक से अधिक वोट बनवाने तथा भरे हुए फॉर्म जमा कराने का आग्रह किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप त्यागी , श्री अशोक पाल (पूर्व जिला अध्यक्ष )महेंद्र चौहान,ब्रह्मदत्त , भगवान दास सहित अनेक साथी गण उपस्थित रहे। इसके पश्चात देहरा कुटी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में भी शिक्षण संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर स्नातक म...