मेरठ से AAP की 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत
नई दिल्ली, मई 17 -- आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को मेरठ के कमिश्नरी पार्क से 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत की। पार्टी के अनुसार, यह पदयात्रा 16 से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक निकाली जाएगी। पदयात्रा शुरू होने से पहले आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कथित पेपर लीक मामलों और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि नीट समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। संजय सिंह ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य रोजगार, सरकारी भर्तियों, रेडी-पटरी कारोबारियों, छोटे व्यापारियों और बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित लोगों के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं, आशा बहुओं, शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.