मेरठ, अगस्त 30 -- मेरठ। मेरठ से हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इसका आश्वासन दिया है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेलमंत्री से मुलाकात कर मेरठ क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल और यातायात संबंधी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। कहा कि पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल के लाखों परिवार मेरठ और आसपास जीविकोपार्जन कर रहे हैं, लेकिन मेरठ से हावड़ा वाया कानपुर-प्रयागराज-पटना होते हुए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। बताया कि मेरठ से हावड़ा तक नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग पर रेलमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे संभव बताया है। जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को पूर्वी भारत की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसी तरह मेरठ-दिल्ली रूट पर ट्रेनों के लगातार विलंब से ...