नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जामिया नगर इलाके में पुलिस ने एलपीजी सिलेंडरों की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेरठ से सिलेंडर लाकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेच रहा था। पुलिस ने 28 वर्षीय शहनवाज के पास से 62 सिलेंडर और अवैध परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 16 मार्च को जामिया नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विजय और विक्रम इलाके में गश्त के दौरान यमुना पुस्ता स्थित गली नंबर 39 में पहुंचे। वहां एक शख्स टाटा ऐस वाहन के पास संदिग्ध हालात में खड़ा मिला। गाड़ी में बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर लदे थे। पूछताछ के दौरान वह कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका। वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 62 सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 48 भरे हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.