मेरठ, मई 16 -- आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो' के नाम से चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी से पदयात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा शहर में करीब पांच किलोमीटर चली। दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी नमो भारत-मेट्रो स्टेशन के पास रात्रि विश्राम किया। इस दौरान रास्ते में आम आदमी पार्टी नेताओं ने रास्ते में लोगों से संवाद कर रोजगार दो एवं सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। कमिश्नरी चौराहे से शुरू होकर बच्चा पार्क होते हुए दिल्ली रोड पर ब्रहमपुरी नमो भारत-मेट्रो स्टेशन तक जिन स्थानों से आम आदमी पार्टी की रोज़गार दो- सामाजिक न्याय दो पदयात्रा निकली। लोगों ने अपना समर्थन दिया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुजुर्गों का आशीर्...