मेरठ, दिसम्बर 10 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियों में कांग्रेसी जुटे हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल मेरठ पहुंचे और तैयारियों को लेकर समीक्षा की है। आईसीसीसी, पीसीसी सदस्यों को एक-एक बस कार्यकर्ताओं से भरकर ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि करीब 200 वाहनों से मेरठ के करीब 3000 कांग्रेसी दिल्ली रैली में शामिल होने जाएंगे। राष्ट्रीय सचिव के सामने और उनसे पहले कांग्रेसियों में आपस में जमकर तकरार हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, संचालन महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया। राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने दिल्ली रैली को लेकर शहर और जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा की तैयारियों की जानकारी ली है। प्रदीप नरवाल ने कहा 14 दिसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.