प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 15 -- यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों एवं उनके परिवारजनों का आवास विकास परिषद के अफसरों के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा। मंगलवार को भी सेक्टर दो शास्त्रीनगर तिरंगा चौक पर महिलाओं-व्यापारियों और बच्चों का धरना जारी रहा। महिलाओं और बच्चों ने शास्त्रीनगर रो रहा, सारा शहर सो रहा जैसे नारे भी लगाए। दूसरी ओर, सेंट्रल मार्केट में तीन दिन की बंदी के बाद इलाके के अन्य बाजारों में दुकानें, शोरूम और प्रतिष्ठान खुलने लगे हैं। वहीं, आज मेरठ से दिल्ली के लिए पैदल न्याय यात्रा का आगाज होगा। वहीं विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि वह जल्द की व्यापारियों-महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल लेकर लखनऊ जाएंगे और सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कराएंगे। उधर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.