मेरठ, अप्रैल 18 -- सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में अवैध कॉम्पलेक्स ध्वस्त होने, उसके बाद अब पूरी तरह व्यवासिक 44 भवनों पर सील लगने एवं 851 भवनों को आवास विकास परिषद की ओर से जारी होने वाले नोटिसों को लेकर व्यापारियों-क्षेत्रवासियों में मकानों-भवनों में होने वाली संभावित तोड़फोड़ को लेकर खलबली मची है। मकान बचाने को महिलाएं, व्यापारी धरने पर है। ऐसे में तमाम स्तरों पर व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को सेटबैक मामले में राहत देने की मांग उठ रही और तमाम नियम-कानून खंगाले जा रहे है। आवास विकास परिषद के अफसर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अन्य कोशिशों के बजाए सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने में जुटे है। यह भी पढ़ें- सेंट्रल मार्केट मामले में महिलाओं का धरना जारी, नहीं निकला कोई समाधान ऐसे में व्यापारियों के साथ ही मेरठ से ल...