मेरठ, मार्च 22 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में शनिवार को मेरठ सिविल लाइन हीरोज ने साकेत रॉयल चैंप्स को 52 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। मैच में साकेत रॉयल चैंप्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में मेरठ सिविल लाइन हीरोज की टीम दबाव में दिखी और पावरप्ले तक चार विकेट गंवा दिए। तुषार त्यागी ने 35 रन बनाए, जबकि अर्पित मलिक ने 41 गेंदों पर नाबाद 81 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन का बड़ा स्कोर बना दिया। जवाब में साकेत रॉयल चैंप्स की टीम ने शुरुआत संभलकर की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हरदीप सिंह ने 14 गेंदों पर 28 रन और उवैश खान ने 27 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.