कोडरमा, अप्रैल 11 -- कोडरमा। यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेरठ सिटी और सांतरागाछी के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि ट्रेन संख्या 04086 मेरठ सिटी - सांतरागाछी स्पेशल का परिचालन 14 अप्रैल 2026 को एक फेरा किया जाएगा। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04085 सांतरागाछी - मेरठ सिटी स्पेशल का परिचालन 16 अप्रैल 2026 को एक फेरा किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से इस विशेष सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...