मेरठ, मई 12 -- वंश हैड बॉय और तेजस्वी बनीं हैड गर्ल मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता शिव शक्ति नगर स्थित मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को छात्र परिषद के लिए 'शपथ ग्रहण समारोह' का आयोजन बेहद हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह का औपचारिक आरंभ ​समारोह का औपचारिक आरंभ विद्यालय की निर्देशिका करुणा गुप्ता, प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल और प्रबंधक राहुल केसरवानी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत, शिक्षिका अनुश्री के निर्देशन में छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

प्रमुख पदों की घोषणा और सम्मान ​कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में चुनाव परिणामों की घोषणा रही, जिसमें मेधावी छात...