मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: मेरठ के चर्चित सांपकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दामिनी-तुषार को नींद की गोलियां लाकर देने वाले डॉक्टर रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने बिना पर्चे के नींद की गोलियां दीं। सोमवार को दामिनी का जिला जेल में प्रेगनेंसी टेस्ट होगा। हस्तिनापुर थाना प्रभारी कमर शंकर त्रिवेदी ने बताया कि नींद की गोलियों को दूध में मिलाकर दामिनी ने पति अतुल को बेहोश किया था। इसके बाद प्रेमी तुषार और सपेरों ने जहरीले सांप से डसवाकर उसकी हत्या कर दी। अब पुलिस इस मामले में धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग भी डॉक्टर की जांच करेगा। पुलिस ने बताया कि रोहित पहले क्लीनिक चलाता था। एक महिला की मौत के बाद उसे क्लीनिक बंद करना पड़ा था। फिलहाल वह फास्ट...