मेरठ, अप्रैल 17 -- सड़क सुरक्षा को लेकर शासन, प्रशासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मेरठ और सहारनपुर मंडल मंडल के सभी नौ जिलों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर नोटिस जारी करने और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। दोनों मंडलों के नौ जिलों में यातायात नियमों के उल्लंघन में 1728 को नोटिस जारी कर 1265 ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई है। उप परिवहन आयुक्त हरिशंकर सिंह की ओर से उच्चाधिकारियों की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि मेरठ मंडल के छह जिलों में एक जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक यातायात नियमों के उल्लंघन में 814 वाहन चालकों को धारा-19 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसमें से 562 के लाइसेंस निरस्त ...