प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 6 -- UP News: यूपी के मेरठ के दौराला में शराब पीने से तीन लोगों की मौत मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। घटना को अंकित की बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। उसने ही अंकित की शराब में साइनाइड मिलाया था, जिसे पीने से तीनों की मौत हुई। पुलिस ने अलका, उसके प्रेमी पवन और साइनाइड देने वाले सुनार अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दौराला में तीन अप्रैल की रात शराब पीने से अंकित उर्फ दौलत, बाबूराम और जितेंद्र की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में साइनाइड से मौत की बात सामने आई। पता चला कि शराब अंकित लाया था। जांच में पवन का नाम आया। पवन ने बताया कि अलका से उसका प्रेम प्रसंग था। अंकित नशे में अलका को पीटता था। उसने अलका की इज्जत पर भी हाथ डाला था। इस पर अंकित की हत्या का प्लान बनाया। सुनार अशोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.